Skip to main content

Beauty Tips in Hindi

  Skin Care Tips in Hindi: इन 5 तरीकों से चेहरे पर गजब का निखार लाएगी मसूर दाल...
Skin Care Tips in Hindi: 5 Ways to Include it in Your Beauty Regime | Beauty Tips in Hindi
ग्लोइंग स्किन हर किसी की चाहत होती है, तो चलिए हम बताते हैं आपको स्किन केयर टिप्स
Skin Care Tips in Hindi: हमारी रसोई में मौजूद इंग्रीडिएंट्स (Home Remedies For Glowing Skin) गुणों का खजाना हैं. जिनका इस्‍तेमाल न केवल टेस्‍टी खाना बनाने में बल्कि स्किन में चमक लाने में भी किया जाता है. अगर आप कम दाम में चेहरे में निखार (Glowing Skin) लाना चाहते हैं तो आपको बस अपनी किचन का रूख करना होगा. भारत में पीढ़ियों से आयुर्वेद और प्राचीन घरेलू उपचारों (Home Remedies For Skin Care) का पालन करने की परंपरा का सम्मान किया गया है. बेसन और मुल्तानी मिट्टी स्किन की देखभाल के लिए इस्‍तेमाल की जाती हैं वहीं कई अन्य चीजें भी हैं जो समान रूप से चेहरे पर अपना कमाल दिखा सकती हैं. मसूर की दाल न केवल खाने में काफी टेस्‍टी होती है बल्कि ये आपकी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. इसमें मौजूद कई तरह के मिनरल, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट स्किन के लिए बिल्‍कुल सेफ होते हैं. इसके पावडर में अपनी स्किन टाइप के अनुसार नेचुरल इंग्रीडिएंट मिलाकर चेहरे पर निखार देखा जा सकता है.
Skin Care Tips in Hindi: मसूर की दाल ब्‍लीचिंग एजेंट की तरह काम करती है.

कैसे पाए ग्लोइंग स्किन, मसूर दाल को ऐसे करें इस्तेमाल |

दिल्ली की स्किन स्‍पेशलिस्‍ट डॉ. दीपाली भारद्वाज कहती हैं, मसूर की दाल ब्‍लीचिंग एजेंट की तरह काम करती है. इसके इस्‍तेमाल से आप अपनी स्किन में बदलाव देख सकते हैं. यह एक्‍सफोलिएटर की तरह काम करती है और स्‍कार्स, धब्बे और पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करती है.
दिल्ली की ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट सुपर्णा त्रिखा कहती हैं, यह त्वचा का एक्स्फोलीएट, क्लीन और फ्रेश करने के लिए जाना जाता है. दाल को भिगोने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला पानी फेस पैक और मास्क में इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि इसमें स्किन के लिए आवश्यक खनिज मौजूद होते है.
ऐसे करें इस्‍तेमाल
अगर आप चेहरे में निखार लाना चाहते हैं तो मसूर की दाल के पेस्‍ट में बेसन, मुल्‍तानी मिट्टी जैसे इंग्रीडिएंट्स मिलाकर इस्‍तेमाल करें. 
1. सुपर्णा त्रिखा कहती हैं मसूर की दाल में दूध और अंडे का सफेद भाग मिलाकर इसका पेस्‍ट बना लें. अब इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें. यह पैक चेहरे में कसावट लाने में मदद करता है.
2. मसूर की दाल का इस्‍तेमाल एंटी-एजिंग पैक बनाने के लिए किया जा सकता है, जिसमें पाउडर के साथ सूखे मावों का पाउडर भी मिलाया जाता है. उदाहरण के लिए आप इसमें अखरोट का पाउडर या बेसन मिला सकते हैं. यह स्किन की टैन निकालने में फायदेमंद है.
3. मसूर की दाल के पावडर में दूध मिलाकर भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है. इस पेस्‍ट को हल्‍के हाथों से चहेरे पर लगाएं. यह चहेरे की डेड स्किन, पॉल्‍यूशन, एक्‍स्‍ट्रा ऑयल निकालने में मदद करता है. इसमें मिलाया गया दूध चेहरे को मॉइश्‍चराइज करता है. एकसार स्किन के लिए इसे हफ्ते में 1 बार इस्‍तेमाल करें
4. जिन लोगों की स्किन ड्राई होती है उन्‍हें मसूर की डाल के पावडर में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए. कुछ देर इसे चेहरे पर लगे रहने के बाद हटा दें. डॉ. भारद्वाज कहती हैं, 'ऑयली स्किन वाले लोगों को मसूर की दाल के पावडर में सफेद सिरके की कुछ बुंदें मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए. वहीं अगर आपकी स्किन नॉर्मल है तो मसूर की दाल के पावडर में दही और सफेद सिरका मिलाकर इसे चेहरे पर लगाएं. जब यह सूख जाएं तो चहेरा धो लें. सफेद सिरके की जगह आप नींबू का रस भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं. 
5. मसूर की दाल के पाउडर में पिसी उड़द की दाल, बादाम का तेल, ग्लिसरीन और गुलाब जल मिलाने से यह एंटी एक्‍ने फेस पैक की तरह काम करती है.
ध्‍यान रखें ये बातें
- ब्‍लैकहेड्स और व्‍हाइटहेड्स को हटाने में मसूर की दाल बेहद फायदेमंद होती है.लेकिन इसे हफ्ते में एक से ज्‍यादा बार इस्‍तेमाल करने पर यह चेहरे के लिए आवश्‍यकऑयल को रोक भी सकती है.
- मसूर की दाल स्किन में कसावट लाती है पर इससे स्किन ड्राई भी होती है, इसलिए इसको अप्‍लाई करने के बाद चेहरे की मॉइस्चराइजिंग बेहद महत्वपूर्ण है.
- जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव और अधिक ड्राई होती है उन्‍हें इससे बचना चाहिए.
- अगर आपके चेहरे पर एक्‍ने, पिंपल, रेशेज या एलर्जी हो गई है तो इसे चेहरे पर अप्‍लाई न करें.

Weight Loss: कैसे वजन घटाएं? वजन कम करने के लिए भोजन में शामिल करें एलोवेरा जूस...

Weight Loss: Bedtime Drink To Shed Your Belly Fat Fast | Weight Lose Tips in Hindi | Vajan kam karne ke liye bhojan | Pet Ki Charbi Kaise Kam Kare | How To Make Aloe Vera Juice At Home
How To Use Aloe Vera To Lose Weight: एलोवेरा के कई फायदे होते हैं.
Aloe Vera Juice For Weight Loss: अगर आप काफी समय से वजन कम करना चाहते हैं, तो यकीनन अब तक आप वजन कम करने के लिए भोजन के बारे में बहुत कुछ जान चुके होंगे. वजन कम (Weight Loss) करने से जुड़े फूड, वेट लॉस डाइट और उनके शरीर और स्वास्थ्य पर उनके प्रभाव के बारे में आपको अच्छी तरह से पता होना चाहिए. हालांकि, ऐसा भी होता है कि कई बार आप एक्सरसाइज और डाइट दोनों को आजमा लेते हैं, लेकिन इसके बाद भी नतीजे नहीं मिलते. कई बार यह काफी डिमोनेटिव हो सकता है और कुछ ही समय में आपका मनोबल गिरा सकता है. अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है तो परेशान न हों. आपको बस इतना करना है कि वजन कम करने में मदद करने के लिए कुछ डाइटरी ट्विक बनाएं और इस हेल्दी ड्रिंक को अपने रोजमर्रा के आहार में शामिल करें.
How To Use Aloe Vera To Lose Weight: एलोवेरा जूस (Aloe Vera Juice) एक ऐसा पेय है जो प्राकृतिक रूप से पेट की चर्बी को कम करने में आपकी मदद कर सकता है. एलोवेरा या घृतकुमारी विभिन्न आयुर्वेदिक नुस्खों, टॉनिक और दवाओं का हिस्सा रहा है. आयुर्वेद विशेषज्ञ, डॉ. आशुतोष गौतम के अनुसार, "एलोवेरा में कई बीमारियों के इलाज की क्षमता है और यह शरीर को संपूर्ण पोषण प्रदान करता है."
सोते समय इस पेय का सेवन आपके शरीर के चयापचय को बढ़ावा देने का एक अच्छा तरीका है, जो आपके वजन घटाने के कार्यक्रम की गति को और तेज करेगा. अगर आपको एलोवेरा जूस का स्वाद पसंद नहीं है, तो आप इसे अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं.
How to Drink Aloe to Lose Weight: वजन घटाने को बढ़ावा देने में पाचन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, और एलोवेरा का रस पाचन को बढ़ावा देने और पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के काम आ सकता है. डीके पब्लिशिंग हाउस की हीलिंग फूड्स पुस्तक के अनुसार "एलोवेरा का जूस इंटेस्टाइन फ्लोरा को संतुलित करने में मदद करता है."

opk0k7g8
est Weight Loss Drink: इस ड्रिंक को रात में पीने से तेजी से वजन कम होता है./

वजन कम करने के लिए कैसे बनाएं एलोवेरा जूस | How To Make Aloe Vera Juice At Home

एलोवेरा जूस बनाने के लिए सामग्री:
1 एलोवेरा की पत्ती
2 कप पानी
एलोवेरा जूस बनाने का तरीका:
शुरुआत करने के लिए, एक बड़ा चाकू लें और एलोवेरा की पत्ती की बाहरी परत को हटा दें. 
एलोवेरा की पत्ती के अंदर पीले भाग को छोड़ दें और पत्ती के भीतर से जेल को बाहर निकाल लें.
इस जेल (लगभग दो बड़े चम्मच) को एक ब्लेंडर में डाल कर इसमें दो कप पानी मिलाएं. एक समान स्थिरता प्राप्त होने तक मिश्रण को ब्लेंड करें.
एक गिलास में रस डालें और ताजा पीएं.
वजन कम करने के लिए हफ्ते में कम से कम तीन बार इस ड्रिंक का सेवन करें. लेकिन, अपने दैनिक आहार में किसी भी भोजन को शामिल करने या बाहर करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

Comments

Popular posts from this blog

Dark matter may be older than the Big Bang

Dark matter, which researchers believe make up about 80% of the universe's mass, is one of the most elusive mysteries in modern physics. What exactly it is and how it came to be is a mystery, but a new Johns Hopkins University study now suggests that dark matter may have existed before the Big Bang. The study, published August 7 in  Physical Review Letters , presents a new idea of how dark matter was born and how to identify it with astronomical observations. "The study revealed a new connection between particle physics and astronomy. If dark matter consists of new particles that were born before the Big Bang, they affect the way galaxies are distributed in the sky in a unique way. This connection may be used to reveal their identity and make conclusions about the times before the Big Bang too," says Tommi Tenkanen, a postdoctoral fellow in Physics and Astronomy at the Johns Hopkins University and the study's author. While not much is known about its origins,...

Organic laser diodes move from dream to reality

Researchers from Japan have demonstrated that a long-elusive kind of laser diode based on organic semiconductors is indeed possible, paving the way for the further expansion of lasers in applications such as biosensing, displays, healthcare, and optical communications. Long considered a holy grail in the area of light-emitting devices, organic laser diodes use carbon-based organic materials to emit light instead of the inorganic semiconductors, such as gallium arsenide and gallium nitride, used in traditional devices. The lasers are in many ways similar to organic light-emitting diodes (OLEDs), in which a thin layer of organic molecules emits light when electricity is applied. OLEDs have become a popular choice for smartphone displays because of their high efficiency and vibrant colors, which can easily be changed by designing new organic molecules. Organic laser diodes produce a much purer light enabling additional applications, but they require currents that are magnitudes h...

Scientists challenge notion of binary sexuality with naming of new plant species

A collaborative team of scientists from the US and Australia has named a new plant species from the remote Outback. Bucknell University biology postdoctoral fellow Angela McDonnell and professor Chris Martine led the description of the plant that had confounded field biologists for decades because of the unusual fluidity of its flower form. The discovery, published in the open access journal  PhytoKeys , offers a powerful example of the diversity of sexual forms found among plants. The new species of bush tomato discovered in remote Australia provides a compelling example of the fact that sexuality among Earth's living creatures is far more diverse -- and interesting -- than many people likely realize. Bucknell University postdoctoral fellow Angela McDonnell and biology professor Chris Martine led the study following an expedition last year to relocate populations of the new plant, which were first noted by Australian botanists during the 1970s. Herbarium specimens from th...